फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman shot dead: Family members create ruckus by placing body at Cantt police station and her in-laws' house

गोली मारकर महिला की हत्या: कैंट थाने व ससुराल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 31 Aug 2026 06:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead: Family members create ruckus by placing body at  Cantt police station and her in-laws' house
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कैंट थाना क्षेत्र के सत्ती चौराहा निवासी चांदनी कुशवाहा (28) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या करने के मामले में दूसरे दिन डॉक्टर के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमॉर्टम किया। महिला के पेट में बाईं तरफ नाभी के पास गोली धंसी मिली। अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई। वहीं, आक्रोशित परिजन ने महिला शव कैंट थाने के सामने रखकर जाम लगा हंगामा किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


एसीपी कैंट ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच डपकेश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, देर शाम पुलिस ने मृतका के जीजा संतोष, हत्यारोपी विनोद को कैंट के लालकुर्ती से गिरफ्तार कर लिया। सत्ती चौराहा निवासी चांदनी की बहन सरोजनी का अपने पति संतोष से दो साल से तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में हुए विवाद में रविवार दोपहर सरोजनी ने पति संतोष को तमाचा जड़ दिया था। इसकी जानकारी छोटे भाई विनोद को होने पर उसने चचेरे भाई अंशू और तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहले शराब पी। फिर संतोष की ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन

Woman shot dead: Family members create ruckus by placing body at  Cantt police station and her in-laws' house
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर दाखिल होते ही भाभी सरोजनी को पूछा तो चांदनी के विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने पर अड़ गए। सूचना पर एसीपी कैंट डॉ. प्रियंका बाजपेई ने फोर्स संग पहुंचकर मामला शांत कराया। कैंट इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

Woman shot dead: Family members create ruckus by placing body at  Cantt police station and her in-laws' house
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से कर रहा था रेकी
पड़ोस के लोगों का कहना है कि संतोष घर और ससुराल में तीन दिन से रेकी कर रहा था लेकिन लोगों को अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी वारदात कर देगा। उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद शव ससुराल लाया गया तो परिजन लिपट-लिपटकर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed