फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's death diarrhea

डायरिया से महिला की मौत

Fri, 05 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 05 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman's death diarrhea
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित महिला की मौत हो गई। सप्ताह भर के अंदर यह चौथी मौत है। उधर, 17 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमर्जेंसी समेत सभी वार्ड डायरिया व बुखार के मरीज भरे हैं।
विज्ञापन


शहर के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी गौरी (45) पत्नी श्रवण कुमार को डायरिया होने पर परिजनों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, डायरिया से पीड़ित कुसुमा (35) बन्योटा, राजरानी (36) जारी, चुन्नी (40) करबई, रजुलिया (80) बसहरी, पूरनलाल (21) पहरा, हरनाम सिंह (72) बिलगांव, मजनू प्रसाद (75) पिपरगवां, विजय (3) महोखर, गेंदारानी (70) त्रिवेणी, अंजली (22) बंगालीपुरा, विचित्रवीर (20) नगनेधी, बिटुलिया (18) महुआ, आशीष (15) बिलगांव, रामदेवी (22) निम्नीपार, मंजू (40) पिपरी, राजेश (14) जमालपुर व घनश्याम (55) महोखर को उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हथौरा में नहीं मिले नए मरीज
बांदा। हथौरा गांव स्थित मदरसा में अब डायरिया पर नियंत्रण पा लिया गया है। हालांकि पुराने मरीजों का इलाज जारी है। फिलहाल नए मरीज नहीं पाए जा रहे हैं। डाक्टरों की टीम अभी भी यहां मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा के शिक्षक और हिंदू-मुस्लिम एकता मंच और मजलिसे अहरार के सदर मौलाना गयासुद्दीन धामपुरी मंसूरी ने छात्रों के इलाज के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कोशिशों और कार्रवाइयों पर दोनों विभागों के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed