{"_id":"5f075a9e8ebc3e6392419a19","slug":"woman-recorded-statement-in-case-of-molestation-banda-news-knp5702730126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के मामले में महिला ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के मामले में महिला ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
अतर्रा। छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने गई पीड़िता से दो पुलिस कर्मियों ने रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। जांच चल रही है। सीओ ने पीड़िता की तहरीर पर 13 दिन बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव में 25 जून की रात महिला के साथ उसके ही पड़ोसी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। 26 जून को पति के साथ महिला बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई। वहां दो सिपाहियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर रिश्वत मांगी। पति ने इसका वीडियो बना लिया।
यह वीडियो 27 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने इसका संज्ञान लेकर दोनों पुलिसकर्मियों शैलेश्वर और राजन को 28 जून को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
उधर, सीओ ने पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी भूरा पुत्र माइका के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को महिला ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए। सीओ बबेरू राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निलंबित पुलिस कर्मियों पर विभागीय जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।