फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman climbed on tank to house, police brought down

आवास को टैंक पर चढ़ी महिला, पुलिस ने उतारा

Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman climbed on tank to house, police brought down
Woman climbed on tank to house, police brought down - फोटो : BANDA
बांदा। पट्टे की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनवाने की मांग और पड़ोसी पर धमकाने का आरोप लगा महिला मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़कर हंगामा किया। कचहरी, पुलिस कार्यालय और डीएम कार्यालय के बीच हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। अफसरों, कोतवाली पुलिस, महिला थाना पुलिस ने किसी तरह महिला को समझा बुझाकर टैंक से नीचे उतारा।
विज्ञापन

तकरीबन आधे घंटे चले इस हंगामे के बीच महिला ने आवास निर्माण न कराए जाने का आरोप लगाया है। बाद में अफसरों ने उसे महिला थाने में ले जाकर शिकायतों को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। कमासिन क्षेत्र के बीरा गांव की मूर्ति सिंह नीलम मंगलवार को 11 बजे यहां कलक्ट्रेट में पट्टे की जमीन में आवास निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर आई थी। उसने बताया कि वह असहाय महिला है। वर्ष 2018 में उसे जिला प्रशासन के आदेश पर कमासिन गांव में जमीन का पट्टा दिया गया। पट्टे की जमीन में मकान बनवाने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। उसने मैटेरियल आदि की मांग की थी। इस संबंध में कई बार समाधान दिवस में भी गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

वह कमासिन में श्मशान में रहने को मजबूर है। वहां का पड़ोसी उसे धमकाता भी है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान निर्माण कराने की मांग को लेकर वह कलक्ट्रेट में आई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सुधीर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ, सीओ राकेश कुमार सिंह, कोतवाल भास्कर मिश्र, महिला थाना इंस्पेक्टर अनुपमा सिंह व दमकल आदि ने उसे समझाकर उतारने का प्रयास किया। तकरीबन आधे घंटे चले हंगामे के बाद राहगीरों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। मूर्ति को महिला थाने ले जाकर अफसरों ने मामले की जानकारी ली। एसडीएम सदर ने बताया कि मूर्ति सिंह का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना से बनवाया जाएगा। शेष अन्य आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed