फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   With Rahul will

राजबब्बर से कन्नी काटी, राहुल के रहेंगे साथ

Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
With Rahul will
विधायक विवेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिला कांग्रेस के नेताओं से 36 का आंकड़ा होने के चलते प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व वाली ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा में अपने ही गृह नगर में किनारा किए रहे सदर से कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह राहुल गांधी की यात्रा मेें शामिल रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे इलाहाबाद से ही राहुल की यात्रा के हमसफर बनेंगे। चित्रकूट और बांदा जिले में भी साथ रहेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजाराम पाल आदि यहां यात्रा में आए थे। तिंदवारी में जनसभा के बाद देर रात बांदा आए और सर्किट हाउस में रुके, लेकिन विधायक विवेक सिंह उनकी अगवानी या सभा में नहीं गए। अंतत: रात में ही यात्रा में शामिल नेताओं का जत्था विवेक सिंह के घर आया। देर तक दरबार लगा। बाद में सुबह विवेक सिंह नेताओं से मिलने सर्किट हाउस गए।
विज्ञापन


अब राहुल गांधी के आगमन पर भी विधायक विवेक सिंह अपने गृह नगर में नहीं हैं, लेकिन पता चला है कि उन्होंने इलाहाबाद से बांदा तक राहुल गांधी के साथ रहने की गोट फिट कर ली है। हालांकि यह बात यहां के कांग्रेसियों को नागवार गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वालों को पार्टी हाईकमान को गंभीरता से लेना चाहिए। गौरतलब है कि विवेक सिंह पहले भी कई बार यहां के कांग्रेेस नेताओं को अपने निशाने पर लेकर खरीखोटी सुना चुके हैं। उनकी नाराजगी का आलम यह है कि घर से तिरंगा झंडा हटा रखा है। लाल धार्मिक झंडा फहरा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed