फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife made to death for protesting against illicit relations

अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी को किया मरणासन्न

Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wife made to death for protesting against illicit relations
बांदा। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। मायके वालों ने घायल पुत्री को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। इलाज के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। एक अन्य घटना में पति ने गर्भवती पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में वंदना (25) शनिवार की रात पिटाई से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घायल वंदना की मां प्रेमा (गुगौली, चिल्ला) ने दामाद रवि पर पीटने का आरोप लगाया है। कहा कि दोपहर को रवि को वंदना ने जगा दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने पीटा। पड़ोसियों के आने पर भाग गया। मायके सूचना आने पर घायल पुत्री को वह अस्पताल लाए। आरोप लगाया कि दामाद के एक रिश्तेदार युवती से अवैध संबंध हैं। इसी का विरोध करने पर पति अक्सर वंदना को मारता-पीटता रहा। सेहत में सुधार होने के बाद वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शहर के क्योटरा निवासी पिंकी (20) को ससुरालीजनों ने रविवार को दोपहर पीट दिया। उसके तीन माह का गर्भ बताया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में लाकर भर्ती कराया है। घायल की मां ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये की मांग लेकर पति मनोज और देवर ने मारपीट की। वहीं, पति का कहना है कि वह उसे छोड़ना चाहती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह भी बताया कि कमजोरी की वजह से बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल लाए। मारपीट के आरोप गलत हैं। इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed