फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife held captive and beaten for three days; eight-month pregnancy lost

Banda News: पत्नी को तीन दिन तक बंधक बना पीटा, आठ माह का गर्भ गिरा

Wed, 28 Oct 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Wife held captive and beaten for three days; eight-month pregnancy lost
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को तीन दिन तक घर में बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति गांव के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे इतना पीटा कि पिटाई से आठ माह का गर्भ गिर गया।
बुधवार को वह किसी तरह ई-रिक्शा से तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके पहुंची। वहां उसने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर तिंदवारी थाने पहुंचे और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसके चरित्र पर शक करता है। इसी वजह से पति उस पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बना रहा था। महिला के अनुसार 26 अक्तूबर को पति ने उसे घर में बंद कर बुरी तरह पीटा। वह आठ महीने के गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को जब महिला किसी तरह घर से निकलकर ई-रिक्शा में सवार होकर अपने मायके पहुंची, तो पति उसके पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गया। वह महिला को मोबाइल देकर भाग निकला।
पुलिस ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बताया कि उसका आठ माह का गर्भ गिर गया है। महिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी चोटों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

---
बर्बरता देख डॉक्टर भी हैरान
महिला के शरीर पर चोटों के निशान देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उसे बेरहमी से पीटा गया था। पेट, पीठ और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें हैं। आरोप है कि पति ने मारपीट के दौरान इस बात की भी परवाह नहीं की कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है।
---
वर्जन
महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
-सौरभ सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed