{"_id":"5c5dc87ebdec2208b000fabf","slug":"wife-and-son-shed-the-sand-know-why-the-heinous-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और पुत्र का रेत दिया गला, जानें क्यों की जघन्य वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और पुत्र का रेत दिया गला, जानें क्यों की जघन्य वारदात
Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अंकित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर पेशा पति ने पत्नी और चार वर्षीय पुत्र का गला रेत दिया। पुत्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति के गिरफ्तार होने की खबर है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। घटना के पीछे गृह कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के चूहका पुरवा (ओरन ग्रामीण) में शुक्रवार की सुबह 4 बजे राममूरत पुत्र टिरुआ रैदास ने अपनी पत्नी मीरा उर्फ उर्मिला (35) और पुत्र अंकित (4) का धारदार हथियार से गला रेत दिया। पुत्र की वहीं मौत हो गई। खून से लथपथ उर्मिला को ओरन चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। आरोपी पति भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि राममूरत की पहली शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में हुई थी। तकरीबन 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई थी। उससे तीन पुत्रियां हैं। लगभग 8 साल पूर्व राममूरत ने फफूंदी गांव की उर्मिला उर्फ मीरा (35) के साथ शादी की थी। दोनों ही आगरा और पंजाब जाकर ईंट-भट्ठों पर मजदूरी करते थे। उर्मिला के भाई की बृहस्पतिवार को गांव में तेरहवीं थी। इसी में शामिल होने के लिए राममूरत पत्नी और बच्चे को लेकर बृहस्पतिवार को दिन में गांव आया था, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाने पर दोनों ही तेरहवीं में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात राममूरत पत्नी और बच्चे के साथ घर में सोया। उसकी पहली पत्नी की तीनों बेटियां गांव में ही पड़ोस में दादी कुंवरिया के घर सोने चलीं गईं। सुबह करीब 4 बजे राममूरत ने किसी धारदार हथियार से पत्नी और बेटे का गला रेत दिया और भाग निकला। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बबेरू राजीव प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह को लेकर यह घटना हुई है।
जांच की जा रही है। बताते हैं कि आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है। फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। उधर, मेडिकल कालेज में उर्मिला का इलाज कर रहे डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्वांस नली कट गई है। फिलहाल पाइप डाला गया है। हालत गंभीर है। उधर, उर्मिला के चचेरे भाई चंदा रैदास पुत्र शिवदत्त (फफूंदी, बबेरू) ने थाने में 326 व 302 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिछले माह उर्मिला ने दिया था बेटे को जन्म
ओरन। मासूम बेटे के हत्यारोपी राममूरत की पहली पत्नी की पुत्री सुमन ने पुलिस को बताया कि मकर संक्रांति के आसपास उसकी दूसरी मां उर्मिला ने पंजाब में बच्चे को जन्म दिया था। वहीं उसका बरहौं संस्कार हुआ।
सुमन के मुताबिक उसी रात किसी बात को लेकर पापा-मम्मी (राममूरत-उर्मिला) में झगड़ा हो गया। उर्मिला वहां पास में रह रहे अपने भाई बिंदा के घर चली गई और नवजात शिशु को राममूरत के पास ही छोड़ गई। रात को अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ गई और बच्चे की मौत हो गई। सुमन ने बताया कि इस पर मम्मी-पापा में फिर झगड़ा हुआ। इसी के बाद दोनों पंजाब से अपने गांव चूहका पुरवा आ गए।