{"_id":"5ed148db8ebc3e902828ae4c","slug":"widow-s-fast-ended-after-eight-months-banda-news-knp5627122193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद खत्म हुआ विधवा का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद खत्म हुआ विधवा का अनशन
विज्ञापन
अनशनकारियों से वार्ता करते मौदहा नायब तहसीलदार व लेखपाल।
- फोटो : BANDA
बांदा। पैतृक मकान और जमीन में रिश्ते के जेठ द्वारा दबंगईपूर्वक कब्जा कर लेने के घरेलू विवाद में पिछले करीब 8 माह से यहां मंडल मुख्यालय के स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में न्याय की मांग लेकर अनशन पर बैठी विधवा सुधा सिंह की सुध मंडलायुक्त के हस्तक्षेप के बाद मौदहा (हमीरपुर) प्रशासन ने ली है।
शुक्रवार को मौदहा के नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा और लेखपाल आदित्य द्विवेदी अनशन स्थल आए और विधवा तथा उसके पुत्र को भरोसा दिलाया कि पैतृक मकान व जमीन में उसे हिस्सा दिलाया जाएगा।
नायब तहसीलदार ने यह भरोसा यहां सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के समक्ष भी दिलाया। इस पर विधवा और उसके बेटे ने अनशन खत्म कर दिया और नायब तहसीलदार व लेखपाल के साथ उन्हीं के वाहन पर अपने पैतृक गांव रूरीपारा (हमीरपुर) रवाना हो गए।