फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Why the silence on Bundelkhand

बुंदेलखंड पर खामोशी क्यों

Wed, 20 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Why the silence on Bundelkhand

बांदा। जीएसटी पर जब संसद की कार्रवाई लंबे समय तक रोकी जा सकती है तो सूखे और अकाल से जूझ रहे बुंदेलखंड के लिए क्यों नहीं?

विज्ञापन


यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह ने शनिवार को बुंदेलखंड के दौरे पर आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कही है। उन्हें इसका पत्र भी भेजा है।

राहुल गांधी के आने से दो दिन पहले विवेक सिंह ने उन्हें दो पृष्ठ का पत्र भेजा है। इसमें नौ बातों पर राहुल गांधी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

कहा है कि जब अन्य मुद्दों पर संसद नहीं चल पाती तो बुंदेलखंड में किसानों की मौत और कर्ज माफी तथा यहां के विकास के लिए कांग्रेस सांसद क्यों नहीं संसद की कार्रवाई रोक रहे?

पत्र में बुंदेलखंड में नाले, नदी, खेतों की मेड़, तालाब का निर्माण, हर गांव में ट्यूबवेल, एक खेत में तीन बोरिंग, यूपीए सरकार की तरह किसानों की कर्ज माफी, दो वर्ष तक मुफ्त बिजली व खाद, बुआई न कर पाने वाले किसान परिवारों को सरकारी मदद आदि की मांगें शामिल हैं।

साथ ही यह भी कहा है कि पैरामिलेट्री फोर्स लगाकर बुंदेलखंड में खनन रोका जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed