{"_id":"69d006623db130c7f909542a","slug":"whether-you-buy-gas-or-not-online-booking-and-delivery-happens-automatically-banda-news-c-212-1-bnd1017-143972-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गैस लें या न लें, अपने आप हो जा रही ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गैस लें या न लें, अपने आप हो जा रही ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी
Fri, 03 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 22 गैस एजेंसी के वितरण सेंटर में लगी उपभोक्ताओं की लाइन।
बांदा। गैस एजेंसियों में ऑनलाइन बुकिंग पर खेल जारी है। जिससे उपभोक्ताओं में एजेंसियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि एक तो चार-चार दिन ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो रही है। यदि गैस की बुकिंग हो भी जाती है तो बिना सिलिंडर लिए डिलीवरी हो जाती है। यही सिलिंडर होटलों व रेस्टोरेंटों को ब्लैक किए जा रहे हैं। जब व्यावसायिक सिलिंडर आ ही नहीं रहे तो होटल व रेस्टोरेंटों में कौन से सिलिंडर से चूल्हा जल रहा है।
कई उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि बिना बुक किए गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग हो गई और बिना सिलिंडर लिए डिलीवरी हो गई और सब्सिडी भी खाते में पहुंच गई। गैस एजेंसियों को यह खेल पिछले एक माह से चल रहा है। गैस की किल्लत शुरू होते ही एजेंसियों का यह शुरू हो गया। सर्वाधिक समस्या आराधना इंडेन गैस एजेंसी में है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन अफसरों ने एक-दो दिन तेजी दिखाई और फिर शांत होकर बैठ गए। जिला पूर्ति अधिकारी न तो अब कॉल उठाते ही नहीं है और अक्सर कार्यालय से नदारद रहते हैं।
सिलिंडर मिला नहीं आ गया डिलीवरी का मैसेज
छोटी बाजार के गुड्डू का कहना है कि 14 मार्च को ऑनलाइन गैस बुक कराई थी। गैस सिलिंडर मिला नहीं। पहली अप्रैल को डिलीवरी का मोबाइल फोन पर मैसेज आ गया। गैस एजेंसी संचालक को बताया तो बड़ी मुश्किल से तीन अप्रैल को गैस मिल पाई।
विज्ञापन
बिना सिलिंडर दिए ही हो गई डिलीवरी
अर्दली बाजार की सरोज का कहना है कि 18 मार्च को गैस की बुकिंग कराई थी। सिलिंडर की बिना लिए डिलीवरी हो गई। फिर देवर दिनेश की कॉपी से 25 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग कराई। आज तक गैस नहीं मिली। एक माह से चूल्हे में खाना बन रहा है।
शहर में गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं की संख्या
श्रेणी संख्या
कुल गैस एजेंसियां
आराधना इंडेन गैस एजेंसी एक
शर्मिला इंडेन गैस एजेंसी एक
भारत गैस सर्विस एजेंसी एक
कनेक्शन धारक उपभोक्ता
व्यावसायिक 880
घरेलू 2.40 लाख
उज्ज्वला 1.20 लाख
बारिश से मची अफरा-तफरी
सुबह आठ बजे से हल्की बारिश से आराधना इंडेन गैस एजेंसी के वितरण सेंटर स्टेडियम सड़क हनुमान मंदिर मैदान में अफरा-तफरी मच गई। लोग सिलिंडर लेकर टेंट की ओर भागे। बाद में लाइन में लगने को लेकर मारामारी मची। कोई कहे मैं यहां लगा था तो कोई कहे मेरा नंबर आ गया था। पुलिस ने मामले को शांत कराया और पुनः उपभोक्ताओं की लाइन लगवाई। कई लोग भिनभिनाते रहे कि उन्हें पीछे खड़ा कर दिया गया है।
वर्जन-
गैस की कमी नहीं है। एजेंसियों को 20 फीसदी अधिक गैस मिल रही है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि फर्जी गैस डिलीवरी की जांच कर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराएं।
कुमार धर्मेंद्र
अपर जिलाधिकारी, बांदा