फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Well then do not eat chewing habits in schools

स्कूलों में गुटखा-पान खाया तो खैर नहीं

Mon, 21 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Well then do not eat chewing habits in schools

बांदा। विद्यालयों में शिक्षण कार्य के दौरान गुटखा व पान खाने वाले शिक्षकों की खैर नहीं। परिसर व कक्षों के आसपास थूक मिला तो कार्रवाई होगी। यह चेतावनी डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने सोमवार को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक में दी। उन्होंने बैठक से गैरहाजिर 10 प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


डीआईओएस ने छात्रवृत्ति सस्पेक्ट डाटा संशोधित करने व निराकरण करते हुए 26 दिसंबर तक जमा करने को कहा। बैंक से संपर्क कर छात्रवृत्ति से संबंधित फेल्ड ट्रांजेक्शन वाले छात्रों के खाते की त्रुुटि सुधराते हुए सूची जमा करने और डाटा कैप्चर फार्मेट (यू-डायस) मंगलवार तक हर हाल में जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जिन मेधावी छात्राओं के नाम कन्या विद्याधन की सूची में छूट गए हैं, उनकी तत्काल सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में पान-गुटखा खाकर प्रवेश वर्जित का बोर्ड गेट पर लगाएं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता तथा पुस्तकालय की समुचित व्यवस्था व पुस्तकालय में एनसीईआरटी की किताबों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से गैरहाजिर जीआईसी पैलानी, राजकीय हाईस्कूल बरेहटा, पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां, परमहंस रणछोरदास इंटर कॅॅालेज खप्टिहाकलां, मधुसूदनदास इंटर कॉलेज खप्टिहा कलां, गौरीशंकर उ.मा.विद्यालय ब्यौंजा, लक्ष्मी नारायण उ.मा.विद्यालय गोखिया, रामलीला संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदा, संकट मोचन संस्कृत महाविद्यालय भुजरख के प्रधानाचार्यों से सप्ताह भर के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह, डीएवी प्रधानाचार्य इंद्र कुमार सिंह, बजरंग प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, जीजीआईसी प्रधानाचार्य शशिकला सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रधानाचार्य बैठक मेें शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed