फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wednesday 27th of Ramadan in Ibadton Shab

इबादतों में बीती रमजान की 27वीं शब

Sat, 02 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wednesday 27th of Ramadan in Ibadton Shab
रमजान

बांदा। रमजान माह के आखिरी 10 दिनों (अशरा) में होने वाली शबे कद्र पर रातभर इबादतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को 26वां रोजा खत्म होते ही 27वीं शब (रात) शुरू हो गई। शबे कद्र की पांच रातों में यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी मस्जिदों में रात इबादतों में गुजारी गई। घरों में भी औरतों और बुजुर्गों ने इबादत की। उधर, शहर से 16 किलोमीटर दूर हथौरा गांव स्थित विश्वविख्यात मदरसा जामा अरबिया में भारी तादाद में लोग शबे कद्र में इबादत करने आए। शाम को यह सब इफ्तार से पहले ही यहां आ चुके थे। मस्जिद के विशाल परिसर में सामूहिक इफ्तार हुआ।

विज्ञापन


बांदा के अलावा कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, पन्ना, सतना आदि जिलों के लोग इनमें शामिल थे। मस्जिद में ही एतिकाफ पर बैठे मदरसा संचालक मौलाना कारी हबीब अहमद और उनके भाई मुफ्ती नजीब अहमद और मौलाना हसीब अहमद ने इन सभी का अगुवानी की। उधर, शहर में भी जामा मस्जिद, सरवर साहब की मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, ऊंट मोहाल, बलखंडी नाका, छावनी, छिपटहरी मस्जिद आदि में भी रात भर लोग जाग कर इबादतें करते रहे। अलीगंज हाथी खाना में वहां के युवाओं ने सामूहिक इफ्तार आयोजित किया। रविवार (3 जुलाई) को शहर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर इरशाद हुसैन इफ्तार आयोजित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed