फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   water,MP,mla,CM,ground water

बुंदेलखंड के गांवों में इस वर्ष के अंत तक नल से बुझेगी प्यास

Wed, 10 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
water,MP,mla,CM,ground water
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बुंदेलखंड को 924 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास का तोहफा दिया। साथ ही कहा कि यहां पर्यटन और विकास की अपार संभावनाएं हैं। भक्ति और शक्ति की धरती बुंदेलखंड के अधिकांश गांवों में इस वर्ष के अंत तक हर घर में नल से शुद्ध पेयजल मिलेगा। किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर बोले, विदेशी झूठन पर पलने वाले लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, इनसे सावधान रहें। अन्ना प्रथा पर कहा कि सरकार गो रक्षा और किसान की फसल दोनों को ही बचाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय जनसभा में मुख्यमंत्री ने बुंदेलियों को रिझाने और लुभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। कहा कि बुंदेलखंड के किसान, जवान आदि नई ऊंचाइयों को छुएंगे। पिछली सरकारों का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि विकास के लिए आए पैसे से जेबें भर ली जाती थीं। पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड के विकास को सीमित कर दिया था लेकिन अब बुंदेलखंड बुलंदियों को छूते हुए स्वर्ग बनेगा। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा। कहा कि उन्होंने दो दिन के अंदर बुंदेलखंड क्षेत्र में 3000 करोड़ की योजनाएं प्रदान की हैं। हर योजना में प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और सहयोग है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषित परिवारों को गाय दी जा रही है। इनके पालन के लिए 900 रुपये प्रतिमाह मिल रहा है। किसान आंदोलन पर कहा कि विदेशी झूठन पर पलने वाले लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इनसे सावधान रहें। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आमदनी दोगुना करने के प्रभावी प्रयास कर रही हैं। मंडियां पहले भी थीं और आगे भी रहेंगी। अबकी 68 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास का हवाला देकर कहा कि बुंदेलखंड पावन धरती है। श्रीराम के संकट का समय भी यहीं गुजरा। राम हमारी सांस में बसे हैं। कोई अलग नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार वह बुंदेलखंड के लोगों से विशेष तौर से अपील करने आए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। दो गज दूरी-मास्क जरूरी का पालन करें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर ही मंडल के चारों जनपदों के 168 योजनाओं का लोकार्पण और 61 योजनाओं का शिलान्यास पटों का बटन दबाकर अनावरण किया। लोकार्पण वाली योजनाओं की कुल लागत 73055.07 लाख और शिलान्यास योजनाओं की लागत 19,335.53 लाख (कुल 92,390.60 लाख) बताई गई है। मुख्यमंत्री के पूर्व सभा को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित सांसद आरके सिंह पटेल व पुष्पेंद्र सिंह चंदेल सहित चारों जनपदों के विधायकों ने भी संबोधित किया। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी के.सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डा.एसएस मीणा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed