{"_id":"574891ec4f1c1b2f076914a5","slug":"water-and-electricity-restored-resembled-trahi-trahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी-बिजली नहीं बहाल, मची त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी-बिजली नहीं बहाल, मची त्राहि-त्राहि
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुशवाहा नगर में पानी के लिए परेशान महिला, पुरुष और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में बिजली और पानी संकट से लाखों बाशिंदे शुक्रवार को पांचवें दिन भी जूझते रहे। अधिकांश इलाकों में पिछले 30 घंटों से बिजली नहीं मिल रही। जल संस्थान भी नाममात्र को पानी की आपूर्ति कर पा रहा है।
विज्ञापन
शिद्दत की गर्मी में त्राहि-त्राहि मची है। इसके बावजूद प्रशासन और जन प्रतिनिधि इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। तुलसी नगर का फुंका ट्रांसफार्मर शनिवार को बदल जाएगा। शाम तक आपूर्ति बहाल होने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
शहर के तुलसी नगर में 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर की पूरी जलापूर्ति व्यवस्था और तिंदवारी रोड, कालूकुआं, गायत्री नगर, चमरौडी, खूंटी चौराहा, अलीगंज, नवाब टैंक आदि मोहल्लों में चंद घंटे बिजली दी गई है। नवाब टैंक के पास अतर्रा रोड पर सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उद्यान विभाग, बड़ोखर ब्लाक कार्यालय आदि में पूरी तरह सरकारी कामकाज ठप है।
विज्ञापन
बिजली बिन कंप्यूटर इत्यादि नहीं चल पा रहे हैं। इस क्षेत्र के बाशिंदे भी परेशान हैं। अधिशासी अभियंता (वितरण) डीपी राजपूत का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर इलाहाबाद से मंगाया जा रहा है। यह शनिवार को सुबह आ जाएगा। शाम तक लगाकर चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने स्वीकारा कि यह फीडर बंद होने से नवाब टैंक फीडर को दिन में मात्र दो-तीन घंटे ही बिजली दी जा पा रही है।
शाम 6 बजे से पूरी रात आपूर्ति दी जाती है। इसी तहर पपरेंदा और जारी पेयजल फीडर को भी दिन भर आपूर्ति की जा रही है। उधर, जल संस्थान शहर की आपूर्ति में कोई सुधार नहीं ला पाया है। इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर समूचा मंडल मुख्यालय में पानी के लिए हाय-तौबा मची है। प्रशासन के अधिकारी अपना रुख गांवाें की तरफ ही किए हैं। शहर से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।
सीएम की घोषणा बेदम, संकट में भी 4 घंटे कटौती
बांदा। बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली देने की देने की मुख्यमंत्री की घोषणा की पावर कारपोरेशन ने धज्जियां उड़ा दीं। आंधी से बुरी तरह चरमरा गई बिजली व्यवस्था के बावजूद कारपोरेशन ने इस संकट के समय में भी कटौती का चाबुक चला दिया है।
कारपोरेशन के निदेशक द्वारा चित्रकूटधाम मंडल को कटौती मुक्त रखने का लिखित अनुरोध भी खारिज हो गया। रात-दिन में चार घंटे की कटौती की जा रही है। बृहस्पतिवार को रात 11 से एक बजे कटौती की गई। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से पौन घंटे कटौती हुई। दोपहर बाद 3:20 से 5:20 बजे तक (दो घंटा) कटौती की गई।
अधिशासी अभियंता (वितरण) डीपी राजपूत ने कहा कि कंट्रोल से कटौती कराई गई। उधर, अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश वर्मा का कहना था कि उनके यहां से कोई कटौती नहीं की गई। मुख्य अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में बिजली के संकट को देखते हुए पावर कारपोरेशन के डायरेक्टर (टेक्नीकल), आगरा एसपी भारती ने मुख्य अभियंता (कंट्रोल) को पत्र भेजकर चित्रकूटधाम मंडल को कटौती मुक्त रखने का अनुरोध किया है। इसके बाद भी कटौती की जा रही है।
ध्वस्त टावर खड़े करने में लगेंगे 12 दिन
बांदा। आंधी से तीन दिन पूर्व गिर गए बांदा-पारीछा लाइन के दो टावरों का पुर्ननिर्माण तेज कर दिया गया है। टावर कंपनी उमावाला इंजीनियरिंग, आगरा ने शुक्रवार को डेढ़ दर्जन मजदूर लगाकर काम कराया। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश वर्मा न बताया कि अभी 12-13 दिन टावर खड़े करने मेें लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि टावर पुर्ननिर्माण का कार्य वह खुद और उनके सहायक अभियंता व अवर अभियंता की निगरानी में हो रहा है। ध्वस्त हुए दोनों टावर खोलकर हटा दिए गए हैं। दोनों टावर नए ठीहे पर खड़े किए जाएंगे।
पानी की जगह धमकी, टिल्लू पंप जब्त होंगे
बांदा। भारी भरकम जनरेटरों को चलाकर पानी आपूर्ति कर पाने मेें नाकाम साबित हो रहे जल संस्थान के अफसरों ने अब एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे उपभोक्ताओं पर ही रुआब गांठना और धमकाना शुरू कर दिया है। जल संस्थान अध्यक्ष और मंडलायुक्त की अध्यक्षता मेें शुक्रवार को पेयजल संबंधी बैठक में आयुक्त ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं को हुक्म दिया है कि दो दिन के अंदर टिल्लू पंप हटवा दिए जाएं।
न हटाने पर इन्हें जब्त कर लिया जाए। आयुक्त का कहना है कि चित्रकूट में रामघाट और बांदा के कुछ हिस्सों में अवैध टिल्लू पंप लगे होने से ऊपरी हिस्सों में जलापूर्ति पर व्यवधान हो रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि टिल्लू पंप हटवाकर इसे लगाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध धारा 430 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया जाए।
यह भी बताया कि जिला पंचायत में 6 नए टैंकर खरीदे गए हैं। 10 टैंकर जल निगम को दिए गए हैं। बांदा नगर पालिका ईओ को पेयजल के प्रति सजकता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त ने नगर पंचायतों के ईओ को भी पेयजल उपलब्ध कराने को निर्देश दिए हैं।
ट्रांसफार्मर फुंका, लोग परेशान
पैलानी। कानाखेड़ा सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में अंधेरा है। पावर कारपोरेशन अधिकारियों द्वारा तवज्जो न देने पर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। गलौली गांव के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह परिहार व वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि 10 दिनों से कानाखेड़ा सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली गुल है। फुंका ट्रांसफार्मर दुरुस्त भी नहीं हुआ और आंधी-पानी से कई खंभे उखड़ गए। नलकूप न चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। पशुओं को भी पानी के लाले हैं। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की।