{"_id":"5da0c0698ebc3e014b5fb00a","slug":"warning-of-agitation-if-demands-are-not-met-banda-news-knp5190703160","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के स्थापना दिवस व जनपदीय सम्मेलन में शिक्षकों से संबंधित मांगों के मुद्दे छाए रहे। मांग पूरी न होने पर प्रस्तावित आंदोलन में बढ़चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया।
गुरुवार को जनता इंटर कालेज, खुरहंड में आयोजित सम्मेलन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी भी उपस्थित थे। उन्होंने इसी वर्ष सेवानिवृत्त हुए लिपिक एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। संगठन जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विधायक को मांगपत्र/ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक ने शिक्षा मंत्री से मिलकर मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदेश महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने मांगों के बारे में जानकारियां दीं। कहा कि दो मुख्य मांगें पूरी न होने की स्थिति में कर्मचारी आंदोलन करेंगे। सम्मेलन में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय शंभूनाथ वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश संरक्षक धनुषधारी शुक्ल, उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, महामंत्री दीपक अग्रवाल सहित विनोद तिवारी, अयोध्या, नीरज पांडेय, राकेश पांडेय, मंगल सिंह, लवकुश मिश्र, नवल किशोर गुप्त, गंगा प्रसाद, भागवत प्रसाद, ओमप्रकाश और राजकरन आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।