{"_id":"62191846eed1b75c275ad67d","slug":"voters-of-banda-city-proved-to-be-sluggish-in-voting-banda-news-knp6825873163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में सुस्त साबित हुए बांदा शहर के मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में सुस्त साबित हुए बांदा शहर के मतदाता
विज्ञापन
मतदान के दिन शाम 4 बजे ही सन्नाटे में डूबा शहर के सिविल लाइन में स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान कें?
- फोटो : BANDA
बांदा। मतदान के लिए धर्मगुरुओं से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक नुमाइंदों की दिन-रात शहर में गूंजती रहीं अपीलों के बावजूद शहर के 42 फीसदी मतदाता वोट डालने नहीं गए। शहर का मतदान ग्राफ मात्र 57.62 फीसदी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भले ही महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया हो पर शहर में पुरुषों के बराबर ही रहीं।
बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में शहर के करीब 23 मतदान केंद्रों में 130 बूथ हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 333 बूथ हैं। पिछले करीब 20 दिन से शहर की सड़कें मतदान की प्रेरणा वाले नारों, गीतों, संदेशों से गूंजती रहीं। धर्मगुरुओं ने अपीलें कीं। किन्नरों ने अपनी खास अदा में नाच-गाना और तालियों के साथ मतदान के लिए जोश जगाया। प्रशासनिक टीम ने कई बार शहर में लंबी-चौड़ी रैलियां निकालीं।
मीडिया और अन्य संगठनों की अपीलें भी प्रसारित और प्रकाशित होती रहीं। यह सारी गतिविधियां शहरी मतदाता शौक से देखते रहे। माना जा रहा था कि इससे मतदान का माहौल बनेगा, लेकिन कुछ खास असर नहीं पड़ा। मतदान के आंकड़े यही बताते हैं।
विज्ञापन
बांदा शहर में कुल 1,30,239 मतदाता हैं। इनमें मतदान के लिए सिर्फ 75,055 शहरी बाशिंदे ही बूथों पर पहुंचे। यह करीब 57.62 फीसदी है। कुल महिला मतदाताओं की संख्या 59,651 के आसपास है। इनमें मतदान के लिए सिर्फ 34,076 महिलाएं ही घर छोड़कर बूथों तक गईं। बांदा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का कुल प्रतिशत 63.12 रहा। शहर का मतदान इस औसत से 5 फीसदी कम रहा।