फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Virtual lab and class are needed today

वर्चुअल लैब व क्लास आज के समय की जरूरत

Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Virtual lab and class are needed today
वर्चुअल लैब में प्रतिभाग करते राजकीय इंजीनियरिंग कालेज कुलसचिव डा.आशुतोष तिवारी। - फोटो : BANDA
अतर्रा। सात दिवसीय वर्चुअल लैब व क्लास के समापन पर सोमवार को एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कोरोना काल में वर्चुअल लैब और क्लास आज की जरूरत है। वर्चुअल लैब में 85 टीमों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

इसमें 40 टीमों को ई बूटाथान-2 में तथा शेष 45 टीमों को बूटाथान के लिए पंजीकृत किया गया। बूटाथान में प्रतिभाग करने वाली 40 टीमों में से 9 संस्थानों की 13 टीमों को सफल घोषित किया गया। 52 छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

समापन में विभिन्न टीमों का प्रेजेंटेशन कोऑर्डिनेटर बीआईईटी (झांसी) डॉ. शहनाज अयूब और कॉलेज डीन डॉ. आशुतोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में एचबीटीयू कानपुर के फूड टेक्नालॉजी विभाग द्वारा दो प्रयोग, आईईटी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी के एक प्रयोग, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नालॉजी के तीन प्रयोग, बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के एक प्रयोग तथा कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, गाजियाबाद के 9 प्रयोग का वर्चुअल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज वर्चुअल लैब सेल के को-चेयर आशुतोष तिवारी ने वर्चुअल लैब बनाने वाली टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रो.वीके त्यागी (झांसी), एकेटीयू के डीन प्रो.सुबोध बरैया, प्रो.विनीत कंसल, प्रो.कांतेश बलानी (कानपुर) सहित एके निगम, प्रो.एसपी शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कालेज निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed