फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers jam to demand road construction

सड़क बनवाने की मांग के लिए ग्रामीणों का जाम

Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers jam to demand road construction
अतर्रा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीण सड़क पर जमा रहे। आवागमन पूरी तरह ठप रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

अतर्रा ग्रामीण के मजरा भूरा यादव का पुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि बांदा रोड नहर कोठी से लेकर पुरवा तक सड़क पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है। शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग नहर के पास सड़क को बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया और नारे लगाए। दरोगा पवन पांडेय व राजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांग पर अड़े रहे। बमुश्किल पुलिस के मनाने पर जाम खत्म किया। अफसरों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र सड़क बनवाई जाएगी। प्रदर्शन में शामिल मोनू, लवलेश, मुकेश, राजू, बड़ा भैया, नंद किशोर, राजबहादुर, चंद्रपाल, हीरामन, मुलायम, लालमन आदि का आरोप है कि करीब दो दशक से गांव की सड़क बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed