{"_id":"605f71248ebc3ed3802f9890","slug":"village-sdm-electric-demand-bill-banda-news-knp62030071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिली नहीं थमा दिए गए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मिली नहीं थमा दिए गए बिल
विज्ञापन
बिजली मिली नहीं थमा दिए गए बिल
अतर्रा। गांव में बिजली न होने के बावजूद बिजली कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को 10 हजार से अधिक के बिल थमा दिए गए। ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
तहसील क्षेत्र के पथरा गांव में मजरा दुधौआ पुरवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव में तीन दर्जन लोगों की बस्ती है। दो साल पहले विद्युत कर्मचारियों द्वारा घरों के बाहर मीटर लगाए गए थे। समाधान दिवस में गांव में बिजली न होने की शिकायत की गई थी। फरवरी माह में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, लेकिन आज तक बिजली नहीं दी। चार दिन पूर्व विद्युत कर्मचारियों द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक के बिजली बिल थमा दिए। सपाई अशोक श्रीवास, सत्येंद्र त्रिपाठी, भूरी यादव समेत कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में रामलखन, रामभवन, ब्रजकिशोर, निलेश कुमार, रामदेव, रामाधार, चुनकाई यादव आदि ग्रामीण शामिल रहे। (संवाद)
---------------
फोटो परिचय-4- बांदा के बचपन एवं इंटर नेशनल एमिटी स्कूल में प्राकृतिक रंगों से होली खेली गई। भारत स्वाभिमान न्यास राज्य कार्यकारिणी सदस्य सजल कुमार व राम प्रकाश याज्ञिक ने रासायनिक रंगों के दुष्परिणाम बताए। प्रबंधक विनोद कुमार यादव, अभय निगम, रामरूप खेंगर, सुनील तिवारी, राजेश दुबे आदि स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
-----------------
गोल्डन कार्ड 31 तक बनाए जाएंगे
बबेरू। गांवों में आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की अवधि अब 31 मार्च तक कर दी है। एसडीएम महेंद्र प्रताप ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे थे। अब अवधि बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी है। गांव-गांव कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व जन सेवा केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों की खोज करके गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे, ताकि गरीब मजदूरों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सके। (संवाद)
----------------
तत्कालीन ईओ पर 25 हजार जुर्माना
बांदा। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना देने में लापरवाही पर नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। शहर के सब्जी मंडी (छावनी) निवासी भइयन ने अधिशासी अधिकारी से सूचनाएं मांगी थीं, लेकिन उनके द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। उसने राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपील की थी। (संवाद)
---------------
होली मिलन आज
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ भवन में 28 फरवरी को होली मिलन समारोह होगा। इसमें जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार शिरकत करेंगे। यह जानकारी संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने दी। (संवाद)
-------------
सपा ने कलाकार घेरा कार्यक्रम मनाया
बांदा। विश्व रंगमंच दिवस पर सपा कार्यालय में कलाकार घेरा कार्यक्रम में रोहित सिंह, कामता प्रसाद, रामबाबू, गेंदालाल आदि ने गीत, जादू व लोकगीत के माध्यम से लोक संस्कृति को संरक्षित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को उनकी सरकार में सबसे ज्यादा सम्मान मिला। यश भारती सम्मान दिया गया। पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, मोहम्मद हनीफ, भरतलाल दिवाकर, शैलेंद्र यादव, बलवान सिंह, अजय चौहान, प्रियांशु गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा, नीलम गुप्ता, शिवसागर, अरुण, रवि दिवाकर, मंगल सिंह, अमिर सिंह, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे। (संवाद)
-----------------
रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अवंती नगर निवासी अनीता ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने मांग की है। एसपी को दी अर्जी में कहा कि एक महिला और उसके सहयोगियों ने घर में घुसकर मारपीट की। सोने की चेन और टॉप्स खींच ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। (संवाद)