{"_id":"605630f98ebc3e59281acbc3","slug":"village-police-sucide-fir-wife-banda-news-knp6188773167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी करती रही इंतजार, पति ने जहर खा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी करती रही इंतजार, पति ने जहर खा जान दी
विज्ञापन
बांदा। पत्नी खाने पर इंतजार करती रही और वृद्ध पति उद्यान विभाग के रिटायर्ड निरीक्षक शुक्रवार की रात जहर खाकर घर पहुंच गए। जैसे ही परिजनों को उनके जहर खाने की जानकारी हुई जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतक पेट की बीमारी से परेशान थे।
घटना शहर के बिजली खेड़ा की है। शुक्रवार की रात रिटायर्ड निरीक्षक मोहनलाल (60) ने छत जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद नीचे आए तो उसकी हालत बिगड़ गई और जमीन में गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वृद्ध की बेटी आशा ने बताया कि पिता काफी दिनों से पेट की बीमारी से परेशान थे। उन्हें अल्सर था। इसका इलाज चल रहा था।
इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। बताया कि पूर्व में भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। उनके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उधर, नरैनी में सूरज ने शनिवार की रात घरेलू बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में मटौंध कस्बा में 16 वर्षीय संतो ने शनिवार को दोपहर घर में जहर खा लिया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। परिजनों ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसे डांट दिया था।