{"_id":"60635a288ebc3e8ca2545228","slug":"village-police-fir-woman-banda-banda-news-knp620604267","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और किसान ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और किसान ने खुदकुशी की
विज्ञापन
बांदा। पति से विवाद के बाद महिला ने जहां जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, वहीं आर्थिक तंगी से परेशान किसान घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। उधर, एक अन्य घटना में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। डाक्टरों के मुताबिक, जहर खाकर जान देना बताया जा रहा है। हालांकि, परिजन दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत बता रहे हैं। तीनों मौतों से घर में होली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
बिसंडा थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा में सूरजकली (40) ने मंगलवार की दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसी बात पर किसान पति नत्थू से उसका विवाद हो गया था। पति के घर के बाहर जाते ही क्षुब्ध सूरजकली ने जान दे दी। उसके दो पुत्र हैं और दोनों परदेस में मजदूरी करने गए हैं। दो पुत्रियां हैं उनकी शादी हो चुकी। उधर, अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में संदिग्ध हालात में शैलेंद्र (26) की सोमवार को दोपहर जिला अस्पताल में मौत हो गई। ट्रामा सेंटर डाक्टरों के मुताबिक, युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि, परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शव वापस घर ले गए।
युवक के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि शैलेंद्र अविवाहित था और मजदूरी करता था। हार्ट अटैक से मौत होना बताई। उधर, आर्थिक तंगी से परेशान किसान घर पर फांसी के फंदे पर झूल गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा रघुवंशी डेरा में हरिया निषाद (58) ने सोमवार को दोपहर कमरा बंद कर सीलिंग फैन में रस्सी से फांसी लगा ली। देर शाम तक दरवाजे न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ और कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। हरिया फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। किसान के पुत्र बद्री निषाद ने बताया कि पिता हरिया के नाम पांच बीघा जमीन है जो परती पड़ी है। कोई फसल नहीं होती। उसने 10 बीघा जमीन बटाई में लेकर गेहूं और चना फसल बोई। बटाई में जमीन लेने और फसल बुआई-सिंचाई आदि के लिए लगभग 20 हजार रुपये पिता ने कर्ज भी ले रखा था, लेकिन पैदावार अच्छी नहीं हुई। इसी से तनाव में था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ उसकी पुत्री मुन्नी की 21 मई को शादी है। अच्छी फसल न होने और आर्थिक तंगी के चलते हरिया ने अपनी जान दे दी। किसान का बेटा बद्री अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बद्री ने यह भी बताया कि दो माह पूर्व 21 जनवरी को उसके घर में चोरी हो गई थी। करीब तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी हो गए थे। यह सब बेटी की शादी के लिए जुटाया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में रामेश्वर के पुत्र बल्लू (23) ने सोमवार की शाम घर में साड़ी से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ गई और फौरन फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन घटना की वजह घरेलू मसले को लेकर डांट-फटकार बता रहे हैं।
इंसेट---
किशोरी समेत पांच ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के जरैली कोठी में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर पूनम और मर्दन नाका में गृह कलह पर आरती ने अपने घरों में सोमवार की शाम जहर खा लिया। बिजली खेड़ा में सुनीता ने सोमवार की रात गृह कलह से क्षुब्ध होकर जहर खाया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव में जय हिंद और कोतवाली नगर क्षेत्र के कहला गांव में ठाकुरदीन ने जहर खा लिया। परिजनों ने घटना की वजह गृह कलह बताई।