फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,police,car,banda,lucknow cricket kanpur auraiya won

कार पलटने से जिला कोआर्डिनेटर की मौत

Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
village,police,car,banda,lucknow cricket kanpur auraiya  won
गिरवां। देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार रविवार की सुबह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे बाल पोषाहार वितरण कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में कार में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल से झांसी ले गए। दोनों कंपनी की बैठक में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

गिरवां निवासी जगदीश निरंजन पांडेय (45) रविवार की सुबह कार से लखनऊ कंपनी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ महोबा के जैतपुर निवासी अहमद का पुत्र अफजल भी मौजूद था। कोतवाली देहात क्षेत्र में जमालपुर गांव के नजदीक डिवाइडर से कार टकराकर सामने से आ रही दूसरे वाहन को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे वाहन के यात्री बाल-बाल बच गए। यूपी-112 पुलिस ने घायल अफजल को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर पर चोट आने से परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि जगदीश दो माह से बाल पोषाहार वितरण प्राइवेट कंपनी में कोआर्डिनेटर था। अफजल भी इसी कंपनी में कर्मचारी है। रविवार को कंपनी की बैठक में शामिल होने दोनों जा रहे थे। उसके एक पुत्र है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। अफजल के हवाले से देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज रफ्तार होने से कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
सड़क में मिला नवजात का शव
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के मझिला व थरथुवा गांव के बीच सड़क किनारे कपड़े के झोले में रविवार को नवजात का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस 6-7 माह का भ्रूण बता रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। नवजात को फेंकने वालों को भी खोजने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
इंसेट---
किशोर समेत पांच ने जहर खाया
बांदा/बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव में शशि देवी ने रविवार को सुबह ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि वह मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने मना किया तो जहर खा लिया। उमरहनी गांव में दिनेश सिंह ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत नाजुक होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, शहर के छिपटहरी में भाई से झगड़े के बाद शनि ने जहर खा लिया। गुरेह (कोतवाली देहात) गांव में सत्यम और बनिया खोड़ (मटौंध) गांव में उमा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)

----------------
मारपीट में दो सगे भाई सहित चार घायल
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में बकरी चरा रहे रविंदा (14) को रविवार को सुबह गांव के दबंग ने पीट दिया। उलाहना देने गए उसके भाई नरेश प्रजापति (21) को भी दबंग ने मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर दी है। चुटिहल दोनों भाइयों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण हुआ। एक अन्य घटना में शहर के किलेदार पुरवा में मुमताज (60) को उसके नाती ने लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल ने बताया कि दबंग नाती कई दिनों से जमीन बेचने का दबाव बना रहा है। मना करने पर हमला कर दिया। उधर, थनैल (बिसंडा) गांव में शनिवार की रात गांव के दबंगों ने सांता (50) को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed