फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,hospital,CMO,doctor,banda

13,672 पशुओं का पशु आरोग्य मेले में पंजीकरण

Sat, 20 Mar 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
village,hospital,CMO,doctor,banda
village,hospital,CMO,doctor,banda - फोटो : BANDA
तिंदवारी। क्षेत्र के जसईपुर (पहलवान बाबा स्थान) में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर में 13672 पशुओं का पंजीकरण किया गया। स्टॉलों के माध्यम से चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, अनुर्वरता, बांझपन चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, सामूहिक दवा पान आदि सुविधा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह ने गो पूजन के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का उद्घाटन किया। मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। चल रही शल्य चिकित्सा को भी देखा। मेले में पशुपालन के संबंध में तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। पशु चिकित्साधिकारी (लामा) डॉ. आर के दिवाकर ने पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके बचाव की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी (बक्छा कुरौली) डॉ. श्रीराम कुशवाहा ने पशु पोषण एवं प्रबंधन के विषय में बताया।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (शिवरामपुर) डॉ. डीएन चौहान ने कुक्कुट पालन के संबंध में जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी (बदौसा) डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ. राजीव धीर, डॉ. मनोज अवस्थी ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. नंदलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed