फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,bus,police,sucide,auto

वाहन से टकराकर किशोर की मौत

Sat, 10 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
village,bus,police,sucide,auto
नरैनी। मां के साथ ननिहाल जा रहे 12 वर्षीय किशोर आटो से उतरते समय वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव का सलमान (12) अपनी मां के साथ शनिवार को कल्हरा (नरैनी) अपने ननिहाल जा रहा था। गांव के बस स्टैंड पर आटो से उतरते समय अतर्रा की तरफ से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। (संवाद)
------------
महिला का डाक्टरी परीक्षण से इनकार
अतर्रा। राजस्थान प्रांत के बीकानेर जिले में दुष्कर्म की शिकार हुई अनुसूचित जाति की प्रवासी महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराने आई बीकानेर थाना पुलिस को वापस लौटना पड़ा। महिला ने डॉक्टरी परीक्षण कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय विवाहित प्रवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुछ माह पूर्व मजदूरी के लिए राजस्थान प्रांत के बीकानेर गई थी। वहां उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था। महिला ने घटना की रिपोर्ट बीकानेर में दर्ज कराई थी। घटना के बाद प्रवासी महिला अपने गांव वापस लौट आई थी। जांच व डॉक्टरी परीक्षण के लिए बीकानेर थाना के एसआई हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ यहां आए। उन्होंने बदौसा पुलिस की सहायता से शनिवार को महिला को थाने बुलाया और डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी अतर्रा लाया गया। महिला अपने मामा के साथ आई थी। उसने डॉक्टरी परीक्षण कराने से मना कर दिया। जिस पर बीकानेर पुलिस औपचारिकता पूरी कर लौट गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गेहूं की फसल राख
खप्टिहा कलां। चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में शनिवार को दोपहर हाईटेंशन लाइन से किसान विजय की 10 बीघा की फसल नष्ट हो गई। किसान गोरे सिंह, डीके दीक्षित, अमर सिंह, चंदा यादव आदि की फसल भी जल गई। चिल्ला पुलिस व फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। (संवाद)
-------------
समाचार पत्र विक्रेता संघ की सूची जारी
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष मोहम्मद नजीर ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिला महामंत्री महेश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता सहित संगठन मंत्री अनिल राजपूत, सह संगठन मंत्री कमल अवस्थी, उपाध्यक्ष कमलेश पाल, गरीब दास, सखावत, सुरेंद्र कुमार बनाए गए हैं। वरिष्ठ मंत्री गोपीकृष्ण ओमर, मंत्री जयप्रकाश कबीर, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, श्यामू गुप्ता, हबीब अहमद हैं। प्रचार मंत्री मलखान कबीर, सह प्रचार मंत्री महेश प्रजापति, सलाहकार राजकुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मंजुल मयंक शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार कबीर बनाए गए हैं। सदस्यों में सोनू शिवहरे, सोनू राजपूत, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार, मनोज प्रजापति, ओमकार, दीपांक कुमार, सुनील कुमार शिवहरे, सुनील कुमार नामदेव, नंदकिशोर शिवहरे, शिवम कुमार, दिनेशचंद्र गुप्ता, दिनेश यादव, राजू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, कश्यप बाबू, मोहित ओमर, उमेश कुमार, पिंटू, भगवानदास, कमलेश पाखरे, बृजगोपाल राजपूत, हरीशंकर, राकेश रंजन, मोहन प्रजापति, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल हैं। (संवाद)

--------------
वृद्ध ने जहर खाया
अतर्रा। थाना क्षेत्र के महुटा गांव में 75 वर्षीय वृद्ध बाबूलाल ने किसी कारण वश घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे प्राइवेट वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed