{"_id":"5f11ed088ebc3e63ad47e010","slug":"vigyan-ram-abhinav-krishak-award-to-vigyan-shukla-banda-news-knp571776017","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान शुक्ला को जगजीवन राम अभिनव कृषक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान शुक्ला को जगजीवन राम अभिनव कृषक पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञान शुक्ला को सम्मानित करते कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम।
- फोटो : BANDA
बांदा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 92वें स्थापना दिवस पर अतर्रा के प्रगतिशील किसान विज्ञान शुक्ला को कृषि विश्वविद्यालय में जगजीवन राम अभिनव कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 50 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
यह पुरस्कार उनके द्वारा जैविक खेती में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने लगभग 200 एकड़ जमीन को पूरी तरह से जैविक बनाया है। 100 एकड़ जमीन में फलदार वृक्षों का बाग लगाया है। विज्ञान शुक्ला कृषि विज्ञान केंद्र बांदा से जुड़े हैं।
केंद्र ने ही उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के लिए नामित किया था। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने विज्ञान शुक्ला को सम्मानित किया। केवीके अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह, वैज्ञानिक डॉ. दीक्षा पटेल, डॉ. मंजुल पांडेय, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. प्रज्ञा ओझा, डॉ. बीके गुप्ता भी मौजूद रहे।