फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Urn with journey started Gayatri Mahayagya

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Urn with journey started Gayatri Mahayagya

बांदा। गायत्री महायज्ञ व युग साहित्य विस्तार पुस्तक

विज्ञापन
मेले की शुरुआत शनिवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। नगर भ्रमण के दौरान सिर पर कलश रखे पीले वस्त्रों में शामिल सैकड़ों महिलाओं ने मंगल व भक्ति गीत गाए।

अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान से सुबह अलीगंज स्थित गायत्री शक्ति पीठ से कलशयात्रा निकाली गई।

शक्तिपीठ के परिब्राजक ब्रजेश त्रिपाठी और शांतिकुंज से आई टोली ने मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया। दोपहर में रामलीला मैदान में युग साहित्य प्रदर्शन का उद्घाटन किया।

शाम को संगीत व प्रवचन के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश खरे, आयोजक रामचंद्र गुप्ता (सुतली वाले), सुरेश कुमार गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल,  धीरू, अखिलेश निगम, रामजानकी शुक्ला, उमा देवी गुप्ता, कौशल्या, मुन्नी, शोभा, ज्योति गुप्ता, मोहिनी इत्यादि शामिल रहीं।

सुरेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, गायत्री महायज्ञ व संस्कार तथा संगीत प्रवचन होंगे। यह कार्यक्रम 5 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed