फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Urban and rural came under the grip of diarrhea

डायरिया की गिरफ्त में आए शहरी और ग्रामीण

Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Urban and rural came under the grip of diarrhea
Urban and rural came under the grip of diarrhea - फोटो : BANDA
बांदा/बदौसा। बदले मौसम में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। मुख्यालय समेत जनपद के अधिकांश गांव इससे प्रभावित हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। उधर, बदौसा क्षेत्र के वकीलन पुरवा (तुर्रा) में लगभग पूरा गांव इसकी चपेट में है। 30 लोगों को मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन आधा सैकड़ा से ज्यादा मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें लगभग 20 फीसदी बच्चे हैं। उधर, बीते तीन दिनों के अंदर वकीलन पुरवा पूरी तरह डायरिया की गिरफ्त में आ गया है। हर घंटे बिगड़ रही मरीजों की हालत पर उन्हें अतर्रा सीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा है। हालांकि सीएचसी में इलाज के नाम पर सिर्फ ग्लूकोज की बोतल चढ़ाकर मरीजों को चंगा होने से पहले ही छुट्टी दे दी जा रही है। इसे लेकर मरीज और तीमारदार दोनों में ही रोष है। लगभग 400 आबादी वाले पुरवा में पांच सार्वजनिक हैंडपंप लगे हैं। इन्हीं से पूरा गांव पानी लेता है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि प्रदूषित पानी से भी डायरिया का प्रकोप हो सकता है। उधर, दूरस्थ क्षेत्र में बसे इस पुरवा में सड़क रास्ता भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंच पाई। सड़क तक आ गए मरीजों को ही साथ लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलन पुरवा में डायरिया ग्रस्त मरीज
चंकी (25), प्राची (1), निराशा (20), अशोक (15) व नीरज (13), बद्री (55), दिलीप (27), दीपक (4) अभिलाषा (22), लवकुश (25) को अतर्रा सीएचसी में भर्ती किया गया है। बैजनाथ (70), फूलमती (45), तुलसा (55), किशोरीलाल (58), अंजली (4), उपासना (12) को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अखिलेश (40), शीलू (18), अर्जुन (12), पुनिया (55), पार्वती (40), रोशनी (16), बिट्टन (42), अनन्या (4), पूजा (24), तुलसा (48), राधा (22), प्रेमचंद्र (26) और प्रिया (3) निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

400-500 ओआरएस का रोज वितरण
बांदा। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के चिकित्साधिकारी डा.विनीत सचान ने डायरिया मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में इन दिनों रोजाना 50 से 60 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। उन्हें भर्ती किया जा रहा है। इनमें औसतन 15 से 20 बच्चे होते हैं। ओआरएस की खपत भी बढ़ गई है। इन दिनों प्रतिदिन 400 से 500 पैकेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम और खानपान में चूक से डायरिया हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed