फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   uproar in medical college with a fight between attendants and doctors on women death

Banda: महिला की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच मारपीट

Sat, 02 Sep 2023 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 08:39 PM IST
सार

तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच मारपीट हुई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर महिला की बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
uproar in medical college with a fight between attendants and doctors on women death
महिला की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पति के साथ बाइक से जा रही महिला गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और परिजनों के बीच बहस हो गई। इससे गुस्साए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों को फोन करके बुला लिया। छात्रों ने महिला के तीमारदारों को बुरी तरह से पीटा। पूरे प्रागंण में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्रों और चिकित्सकों ने तीमारदारों के मोबाइल भी छीन लिए।

विज्ञापन


हमीरपुर जिले के इचौली गांव निवासी सपना (40) अपने पति बाबूलाल के साथ शुक्रवार को मायके से भाई को राखी बांधने के बाद ससुराल जा रही थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में इचौली के पास महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाए। यहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


इससे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहे छात्रों को मोबाइल से फोन करके बुला लिया। तकरीबन दो दर्जन छात्र इमरजेंसी में पहुंच गए। उन्होंने तीमारदारों की पिटाई कर दी। छात्रों ने मृतक महिला के तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार किसी तरह से जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले को शांत कराया। तकरीबन आधा घंटा हंगामा चला। मृतक महिला के जेठ राजू ने बताया कि सपना के पति बाबूलाल समेत आठ लोगों को डॉक्टरों ने पीटा है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि मामला दोनों तरफ से हुआ था। दोनों पक्षों डॉक्टर व तीमारदारों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने कहा कि महिला गंभीर हालत में आई थी। चिकित्सक ने इलाज किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। परिजन चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। डॉक्टरों द्वारा मारपीट की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed