{"_id":"5888eaf64f1c1b476fcf4add","slug":"up-mp-border-barrier-erected-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी सीमा में पुलिस ने लगाए बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी सीमा में पुलिस ने लगाए बैरियर
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
एमपी सीमा पर बैरियर लगवाती पुलिस।
- फोटो : MP Lgwati police barrier at the border.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करतल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मध्य प्रदेश की सीमा में बसे गांवों में कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। मंगलवार को मध्य प्रदेश की सीमावर्ती करतल पुलिस चौकी द्वारा बैरियर लगाए गए। इस दौरान यूपी व एमपी सीमा के गांवों में आने जाने वालों की तलाशी ली गई। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी के निर्देश पर करतल चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने एमपी की सीमावर्ती पन्ना चौकी और यूपी की सीमा महाराजपुर में बैरियर लगाया।
दूसरा बैरियर एमपी की सीमा रामनई व यूपी की सीमा नहरी के बीच लगाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर बैरियर लगाए जा रहे हैं। एमपी के रामनई की सीमा से यूपी के नहरी, अकेलवा, मानपुर, बरसड़ा, गुमानगंज, पुंगरी, बाबूपुर सटे हैं। एमपी की पन्ना चौकी से यूपी के ग्राम करतल, महाराजपुर, रगौली, कनाय, सिद्धपुर, बिल्हरका, रानीपुर व बोड़ा पुरवा आदि जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य नहर यूपी की सर्विस रोड पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि एमपी व यूपी की तरफ से हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। नरैनी थानाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि बोड़ा पुरवा, बिजुवा पुरवा और रिहुंची पंचायत का मजरा के लोग एमपी के रास्ते होकर आते हैं। चुनाव के दौरान इन पर आने-जाने पर रोक नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन