फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unity Day on 31st in Nawab Tank

नवाब टैंक में 31 को एकता दिवस

Mon, 07 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unity Day on 31st in Nawab Tank
नवाब टैंक ऑक्सीजन पार्क का निरीक्षण करते डीएम हीरा लाल व अन्य अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के ऐतिहासिक नवाब टैंक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क को विकसित किया जाएगा। 31 अक्तूबर को एकता दिवस के मौके पर नवाब टैंक में खेलकूद मुकाबले होंगे। रविवार को डीएम हीरालाल ने कैंप कार्यालय में बैठक कर ये निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ नवाब टैंक परिसर का मुआयना किया।
विज्ञापन

उन्होंने नवाब टैंक पार्क में कबड्डी, खोखो, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, रस्साकसी, कुश्ती आदि के निर्देश दिए। आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित कीं। विभागों को अपने प्रदर्शनी स्टॉल लगाने को कहा। आयोजन में स्कूली बच्चों को बुलाने पर खास जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम न्यायिक संजय कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, उपायुक्त केके पांडेय, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, केन कैनाल एक्सईएन अरविंद पांडेय, जीजीआईसी प्रधानाचार्य बीना गुप्ता, आर्य कन्या प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed