{"_id":"574891204f1c1ba525690c8d","slug":"under-the-guise-of-illegal-mining-of-sand-dump-deficits","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंप बालू की आड़ में घाटों से अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंप बालू की आड़ में घाटों से अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करते ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी/करतल। लहुरेटा गांव के बालू घाट में रात-दिन अवैध खनन किया जा रहा है। जेसीबी और पोकलैंड मशीनें इस्तेमाल हो रही हैं। डंप बालू की आड़ में घाटों से खनन हो रहा है। खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी ने कई बार यहां छापे मारे, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। उधर, करतल क्षेत्र में भी अवैध खनन से भरे जा रहे ओवरलोड ट्रक किसानों के खेत रौंद रहे हैं।
विज्ञापन
लहुरेटा गांव के नदी घाट में छह माह पूर्व हुई नीलामी में डंप बालू किसी ठेकेदार ने ली थी। इस बालू को उठाने के लिए खनिज विभाग से रवन्ना जारी कर दिया गया था। इसी रवन्नों की आड़ में नदी घाट से अवैध खनन हो रहा है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों की शिकायती पर एसडीएम और सीओ ने घाट पर छापा मारा था, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव के किसान बशीर, मंसूर, मुस्लिम, अय्यूब, मतीन, मुबीन, नसीम आदि के खेतों से बागै नदी से अवैध खनन से भरे ट्रक गुजर रहे हैं। खेत चौपट हो गए हैं। किसानों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कालिंजर थानाध्यक्ष को अवैध खनन रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन यह भी बेअसर रहा। डीएम ने एसडीएम को कृषि भूमि में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए पैमाइश कराने और एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। इस पर भी अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के पियार गांव निवासी रामकेशु पुत्र चंद्रपाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने अवैध खनन की बालू बड़ी मात्रा में डंप कर रखी है। साथ ही किसानों के खेतों और जमीन से बालू के ट्रैक्टर जबरन निकाले जा रहे हैं। इन्हें रोका न गया तो खेत बंजर हो जाएंगे। थाना पुलिस चुप्पी साधे है।