{"_id":"5f8494278ebc3e9ba1388ccf","slug":"uncle-arrested-for-nephew-kidnapping-banda-news-knp5880864180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : भतीजे के अपहरण में चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : भतीजे के अपहरण में चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। रातोंरात लखपति बनने की चाहत में रिश्ते के अपने भतीजे को ही अगवा कर लिया। किशोर उम्र भतीजे के पिता से फोन पर 16 लाख रुपये की फिरौती मांग ली, लेकिन अपराध जगत में महारथ हासिल न होने से 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता चाचा और उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अपहृत किशोर भी सकुशल मिल गया।
कमासिन क्षेत्र के छिलोलर गांव में शनिवार की शाम राजबहादुर कुशवाहा के 15 वर्षीय बेटा कक्षा नौ में पढ़ता है। मनीष को दो युवकों ने घर के पास से बाइक पर उठाकर अपहरण कर लिया था। कुछ ही देर बाद अपहरणकर्ताओं ने मनीष के फोन से ही उसके पिता राजबहादुर को सूरत फोन कर 48 घंटे में 16 लाख रुपये फिरौती मांगी।
सूरत से पिता ने फोन पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थाना के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपी युवक मनीष के फोन का लगातार इस्तेमाल कर रहे थे। उसी के फोन से फिरौती की रकम मांग रहे थे। पुलिस ने इस फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया।
विज्ञापन
सर्विलांस पर सुरागरसी करते हुए सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गिरवां क्षेत्र के खुरहंड गांव में प्राथमिक विद्यालय से अपहृत मनीष और दोनों अपहरणकर्ता पचोखर निवासी राकेश पुत्र इंद्रप्रकाश कुशवाहा और बाघा निवासी अजय उर्फ वेश पुत्र कृष्णकांत कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अजय रिश्ते में अपहृत मनीष की मां राजकली का देवर है। घटना में मनीष को राकेश यह कहकर घर से लाया था कि उसे सड़क पर खड़ा उसका चाचा अजय बुला रहा है। सड़क पर आते ही अजय और राकेश बाइक पर मनीष को गोखिया गांव ले गए।
वहां से मनीष से उसके पिता को फोन कराकर 16 लाख रुपये फिरौती की मांग कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मनीष की मां राजकली की तहरीर पर दोनों आरोपियों राकेश व अजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सहित दरोगा सुजीत सिंह, हरिशंकर यादव व शरफुद्दीन और सिपाही सत्येंद्र यादव तथा संदीप सिंह परिहार शामिल रहे।