फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two youths die in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 23 Jun 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two youths die in road accidents
बांदा। सड़क हादसों ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो युवाओं की जिंदगी छीन ली। इसमें से एक की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली और दूसरे की ट्रक की टक्कर से हुई। किसी भी घटना में वाहन चालक नहीं पकड़े जा सके। हादसों के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस के आने पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का उमाकांत उर्फ मोनू (18) पुत्र बाबूलाल आरख गांव में ही एक इलेक्ट्रानिक दुकान में काम करता था। शनिवार की रात बाइक से घर लौटते समय मैकू पुरवा के पास तेज रफ्तार बालू भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सीधी टक्कर मार दी। यूपी-100 ने गंभीर हालत में उसे बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ही बिलगांव गांव निवासी रामप्रताप (35) पुत्र रामशरण कुशवाहा पड़ोसी राजकरन (54) पुत्र श्रीकिशन के साथ बाइक पर बोरिंग मशीन के सिलसिले में गिरवां जा रहे थे। गिरवां थानांतर्गत बहोरवा पुरवा के पास पीछे से तेज रफ्तार बालूभरे ट्रक ने टक्कर मार दी। यूपी-100 दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हरी प्रसाद ने बताया कि रामप्रताप खेतीबाड़ी करता था। दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रक से टकराकर मौत
बेंदाघाट/तिंदवारी। ससुराल से बाइक पर लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक पेशे से किसान था। टक्कर मारने वाला ट्रक भाग निकला। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का कमलेश वर्मा (26) पुत्र शिवधनी रविवार को सुबह करीब 5 बजे अलिहा गांव में स्थित अपनी ससुराल से बाइक पर लौट रहा था।

नेशनल हाईवे पर जौहरपुर गांव के खैरी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल कमलेश को पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, एसआई कमला प्रसाद मिश्रा और चौकी प्रभारी राधामोहन द्विवेदी आदि ने पीएचसी पहुंचाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बटाई पर खेत लेकर किसानी करता था। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थाना इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed