फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two young laborers hanged themselves

दो युवा मजदूरों ने फांसी लगा कर जान दी

Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two young laborers hanged themselves
अतर्रा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवा मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह फौरीतौर पर स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पहली घटना बदौसा थानांतर्गत लमेहटा पुलिस चौकी क्षेत्र के मुंशी पुरवा की है। यहां राजकमल (25) पुत्र सुखदेव कोटार्य ने शुक्रवार को दोपहर कमरे में सीलिंग हुक में रस्सी बांधी और फांसी पर झूल गया। उसकी वहीं मौत हो गई। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव फंदे से उतारा और सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पिता सुखदेव ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

पत्नी छह माह से मायके में है। कुछ दिन से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। मजदूरी करके जीवन-यापन करता था। लमेहटा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की वजह फिलहाल पता नहीं चली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के सुलक थोक में 22 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र नंदकिशोर श्रीवास ने शुक्रवार को सुबह घर के कमरे में सीलिंग में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। पिता आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। मृतक के बाबा कल्लू ने बताया कि घटना के वक्त जितेंद्र घर में अकेला था। मां हस्तम गांव से घर लौटी तो जितेंद्र का शव देखा। इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed