फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two thousand applications in special campaign

विशेष अभियान में दो हजार आवेदन

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two thousand applications in special campaign
Two thousand applications in special campaign - फोटो : BANDA
बांदा। निर्वाचन आयोग द्वारा पहली नवंबर से शुरू किए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की श्रृंखला में इस माह रविवार को विशेष अभियान चलेगा। रविवार (7 नवबंर) को इसकी शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

जनपद के 1507 मतदान केंद्रों में बीएलओ आदि की टीमों ने नए नाम शामिल करने/संशोधन आदि के आवेदन प्राप्त किए। लगभग दो हजार आवेदन प्राप्त हुए। हालांकि प्रचार प्रसार के अभाव में मतदान केंद्रों में मतदाताओं की अपेक्षा से कम भीड़ रही। कई मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का ही लोग पहुंचे। पंडित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में स्थित पांच बूथों में महज 36 नामांकन हुए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में स्थित छह बूथों में 117 नामांकन व संशोधन के आवेदन लिए गए। राजकीय महिला डिग्री कालेज में दोपहर तक बीएलओ न होने से मतदाता भटकते रहे। दोपहर बाद बीएलओ के पहुंचने पर दो दर्जन लोगों ने ही नामांकन के लिए आवेदन किया। आर्य कन्या इंटर कालेज में 54 आवेदन हुए। खिन्नी नाका, छत्रसाल, चंदा देवी आदि स्कूलों में भी गिनेचुने लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed