{"_id":"5efa274f8ebc3e42cd216d1f","slug":"two-murders-a-week-police-negligence-in-both-banda-news-knp5683273120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते में दो हत्याएं, दोनों में पुलिस की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते में दो हत्याएं, दोनों में पुलिस की लापरवाही
विज्ञापन
ुहाना गांव की घटना के बारे में परिजनों से बयान लेते उप निरीक्षक।
- फोटो : BANDA
बांदा। हफ्ते भर में जिले में हुईं दो हत्याओं में पुलिस की लापरवाही सामने आई। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि पुलिस अपनी भूमिका और फर्ज चौकसी से अदा करती तो शायद हत्या जैसे जघन्य दो अपराध उसके अभिलेखों में दर्ज न होते। दो घरों में मौत का मातम बच जाता।
पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह उर्फ चंदा भइया के पौत्र विजय उर्फ लब्बू सिंह की देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में 22 जून को सरेशाम उस समय घसीटकर गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह घर के बाहर बैठा हुआ था। हत्याभियुक्तों और मृतक पक्ष के बीच पिछले 20 दिनों से तनातनी चल रही थी। मारपीट और फायरिंग हुई थी।
हर बार मृतक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। घटना वाले दिन 22 जून को भी सुबह अभियुक्तों ने मृतक के घर धावा बोला था। मृतक के परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने इसे हल्के से लिया और मामूली दफा में चालान कर दिया। कुछ ही घंटे बाद जमानत पर छूटे अभियुक्तों ने हत्या अंजाम दे दी।
विज्ञापन
इस प्रकरण में पुलिस की ढिलाई की पूरी यह दास्तां पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में ही लिखी हुई है। पुलिस शुरू में ही सख्ती और सतर्कता बरत लेती तो शायद गुरेह का कत्ल बच जाता।
दूसरी घटना में रविवार (28 जून) को शहर कोतवाली क्षेत्र के सुहाना गांव के पास 25 वर्षीय कल्लू यादव पुत्र चुनकावन की दिन में 4 बजे गांव के नजदीक तमंचे से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भी पुलिस की ढिलाई और लापरवाही सामने आई है।
मृतक कल्लू के भाई रामशरण ने साफ लफ्जों में पुलिस पर उंगली उठाई। कहा कि 22 जून को उसके भाई के हत्याभियुक्त ने उसके घर आकर दिनदहाड़े तमंचे से फायरिंग की थी। रामशरण और उसके भाई रामकरण ने उसी दिन शहर कोतवाली में इसकी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न ही आरोपी पर शिकंजा कसा। छठवें ही दिन आरोपियों ने हत्या की वारदात कर डाली।
दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा हत्याभियुक्त
बांदा। सुहाना गांव में सोमवार को शाम पत्नी को लेकर बाइक पर ससुराल से लौट रहे कल्लू यादव (25) की हत्या में नामजद अभियुक्त रज्जन यादव को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी।
कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। सोमवार को कल्लू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता और भाइयों ने पुलिस से एक बार फिर हाथ जोड़कर अपनी सुरक्षा और आरोपी की गिरफ्तारी की फरियाद की।