फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two killed, ten injured in accidents

हादसों में दो की मौत, दस घायल

Mon, 28 Jun 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two killed, ten injured in accidents
बांदा/नरैनी/कमासिन। तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। आठ लोग बेकाबू निजी बस के पलटने से घायल हुए। बस चालक के चेहरे से पसीना पोछने के दौरान के बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस में करीब 25 लोग सवार थे। सभी आठ घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी शिवनारायण तिवारी का पुत्र अवधेश (27) सीसी रोड की ठेकेदारी करता था। रविवार की रात साइड देखकर नरैनी से कार में वापस घर आ रहा था। उसके साथ जमालपुर गांव के ललित व रामू भी थे। गिरवां के पास कार खराब हो गई। अवधेश कार की मरम्मत करने लगा। इसी बीच नरैनी की तरफ से आए वाहन ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। अवधेश समेत ललित व रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरवां पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रामा सेंटर में डाक्टर ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतक एकलौता पुत्र था। दो बहनें हैं। थाना पुलिस का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की रविवार की रात कानपुर में मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को यहां पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी नंदकिशोर के पुत्र कमलेश कुमार यादव (34) 25 जून को देर शाम बाइक से घर जा रहा था। पनगरा गांव के पास नहर पुल पर लोडर ने उसे टक्कर मार दी थी। यूपी-112 पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। भाई राकेश यादव ने बताया कि कमलेश बाइक में अकेला था। एक पुत्र है। शादी सात साल पूर्व हुई थी। दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमासिन क्षेत्र प्राइवेट बस चालक के चेहरे का पसीना पोछने पर बस बेकाबू होकर खंती में पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। सुबह राजापुर से कमासिन होकर प्राइवेट बस बांदा जा रही थी। खरौली गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस के अंदर फंसे यात्रियों और घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस आठ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से बबेरू के बाबूलाल, इंगुवारी की प्रेमा देवी, बीर घुमाई के उदयभान, लखनपुर के नथुआ, धुंधई के इंद्रजीत, तिलौसा के रामसजीवन व सत्यनारायण और अमलोर की वेदवती (अमलोर) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला।

घायलों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि चालक अंगौछे से चेहरे का पसीना पोछने लगा, तभी तेज रफ्तार बस पलट गई। थाना इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि मामूली घायल यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बस कब्जे में ले ली गई।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed