{"_id":"653ab1cce3f5305a9f095ac0","slug":"two-farmers-crushed-by-four-wheeler-one-dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-3825-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो किसानों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो किसानों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, एक की मौत
Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बांदा। खेत से पानी लगाकर लौट रहे दो किसानों को चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। वहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ बुक्कू (25) बटाई में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास दो बीघा खेत लिए हुए है। बुधवार रात में पानी लगाने के लिए वह खेत गए थे। खेत से पानी लगाकर वह अपने पड़ोसी किसान बल्लू (40) के साथ लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने दोनों को रौंदा दिया।
जिससे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बल्लू गंभीर घायल हो गया। घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। सुनील के चचेरे भाई रामकिशोर व पड़ोसी रामराज वर्मा ने बताया कि यह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
इससे बड़े भाई बुद्धू की एक साल पहले टीबी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद सुनील ने अपनी भाभी राजकुमारी के साथ शादी कर ली थी। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मामले में देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि रात में चार पहिया वाहन से हादसा हुआ है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।