फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two ex-soldiers lost young sons on Kargil Victory Day

कारगिल विजय दिवस पर दो पूर्व सैनिकों ने गंवा दिए जवान बेटे

Sun, 26 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two ex-soldiers lost young sons on Kargil Victory Day
बांदा। पूर्व सैनिक जिस समय कारगिल विजय दिवस की सालगिरह की खुशियां मना रहे थे, उसी समय यहां के दो पूर्व सैनिकों के घरों में मातम छा गया। दोनों के जवान बेटों की महोबा में हुई कार दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार को दोनों युवकों के साथ हादसे का शिकार हुए तीसरे युवक का शव भी महोबा से दोपहर बाद यहां लाया गया।
विज्ञापन

सैनिकों के बेटों का दाह संस्कार और तीसरे मृतक के शव को दफनाया गया। वह मुस्लिम था। तीनों ही घरों में शनिवार से ही लोगों के आने-जाने और शोक संवेदना जताने का तांता लगा रहा। साप्ताहिक बंदी/लॉकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इनके अंतिम संस्कारों में शरीक हुए।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए शहर के कैलाशपुरी निवासी अमित दीक्षित (28) के पिता सुंदरलाल उड़ीसा गार्ड रेजीमेंट में हवलदार थे। वर्ष 2004 में रिटायर हो गए। अमित की शादी इसी वर्ष 4 फरवरी को रिसौरा (नरैनी) गांव में हुई थी। वह स्नातक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए की तैयारी कर रहा था। दूसरे मृतक सिंहवाहिनी (कटरा) निवासी विपिन दुबे के पिता सुरेंद्र चंद्र दुबे सेना में लखनऊ कैंट में तैनात थे। इसी वर्ष जनवरी में रिटायर हुए हैं। बेटा विपिन बांदा की गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर था। पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन संतान नहीं हुई। अब उसकी पत्नी गर्भवती है। विपिन अपनी संतान का मुंह नहीं देख पाया।

तीसरा मृतक हाथी खाना (अलीगंज) निवासी जियाउल कुरैशी (36) बांदा शहर का मशहूर बाइक मैकेनिक था। 15 माह पहले ही कानपुर में शादी हुई थी। शहर के डिग्गी चौराहा में बाइक रिपेयरिंग और पार्ट्स की दुकान है। घर का कमाऊ बेटा था। मां की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पिता नूरुल भी बाइक मैकेनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed