{"_id":"64ff6221ea70fa204d0297b4","slug":"two-died-due-to-dengue-and-diarrhea-two-more-dengue-patients-found-banda-news-c-212-1-bnd1001-2403-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू व डायरिया से दो की मौत, डेंगू के दो मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू व डायरिया से दो की मौत, डेंगू के दो मरीज और मिले
Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती 10 वीं के छात्र की डेंगू बुखार से मौत हो गई। उधर, बबेरू सीएचसी में 10 वीं की छात्रा ने डायरिया से दम तोड़ दिया। सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू बुखार के 11 सैंपल लिए गए। इनमें दो में डेेंगू की पुष्टि की गई है। यहां पैथोलॉजी में 266 मरीजों की जांच की गई।
ओपीडी और दवा खाने में मरीजों की भारी भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1543 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। फिजिशियन डॉक्टरों की ओपीडी में तकरीबन 300 मरीज डायरिया और वायरल फीवर के पहुंचे। डेंगू के अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं।
शहर के अर्दली बाजार निवासी स्वास्तिक मिश्रा (14) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसके पिता नागेंद्र मिश्रा ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। पिता नागेंद्र ने बताया कि उसे डेंगू बुखार की जांच में पुष्टि हुई थी। वह सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 10वीं का छात्र था।
विज्ञापन
नोट- बबेरू संवाद सहयोगी के अनुसार से अब पूरी खबर जोड़ लें-- -- -- -- -
विज्ञापन
ओपीडी और दवा खाने में मरीजों की भारी भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1543 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। फिजिशियन डॉक्टरों की ओपीडी में तकरीबन 300 मरीज डायरिया और वायरल फीवर के पहुंचे। डेंगू के अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
शहर के अर्दली बाजार निवासी स्वास्तिक मिश्रा (14) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसके पिता नागेंद्र मिश्रा ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। पिता नागेंद्र ने बताया कि उसे डेंगू बुखार की जांच में पुष्टि हुई थी। वह सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 10वीं का छात्र था।
विज्ञापन
नोट- बबेरू संवाद सहयोगी के अनुसार से अब पूरी खबर जोड़ लें