फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two cattle died in Kanha Gaushala

कान्हा गोशाला में दो मवेशियों की मौत

Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two cattle died in Kanha Gaushala
अतर्रा। प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च के बाद भी पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला में पशुओं की हालत बदतर है। भूख से आए दिन पशु दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोशाला में दो पशु मृत मिले। उनके शव गोशाला में ही पड़े थे। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा। गोशाला में 207 पशुओं को रखने की क्षमता है, लेकिन मौजूदा समय में चार सैकड़ा से अधिक मवेशी बंद हैं। जिनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। गोशाला में भूसा नहीं था। मात्र पांच बोरी नमक व तीन बोरी पशु आहार और गुड़ की खाली बोरी पड़ी थी।
स्ट्रीट लाइट टूटी थी। चौकीदार ने बताया कि रात में अंधेरा हो जाता है। पर्याप्त मात्रा में टिनशेड न होने से गर्मी में तपन व बारिश से जूझना पड़ रहा है। भूख से पशुओं की जिस्म जर्जर हो गए। गोशाला प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि अनाज की जिम्मेदारी लिपिक की है। अधिकारी दो माह से गोशाला में निरीक्षण को नहीं आए।
विज्ञापन

लिपिक का कहना है कि प्रति पशु 30 रुपये का बजट दिया जाता है। एसडीएम सौरभ शुक्ला का कहना है कि ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि मृत गायों के शवों को दफनाया जाए। पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed