फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bike riders killed in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Fri, 27 Dec 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed in tractor collision
कोहरे की धुंध में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शुक्रवार देर रात बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक और उसके साथ बैठा दूसरा साथी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गिरवां गांव के पास नहर (चमरिहा की झाल) के नजदीक नरैनी की तरफ से आ रहे पुआल भरे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चकनाचूर हो गई। चालक स्टेयरिंग पर काबू खो बैठा और ट्रैक्टर मय ट्राली के सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

काफी देर तक रात के अंधेरे में दोनों बाइक सवारों की शिनाख्त नहीं हो पाई। कुछ देर बाद गिरवां गांव से आए आशाराम तिवारी ने एक मृतक की शिनाख्त अपने चचेरे भाई कालू तिवारी (40) पुत्र रामकिशोर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद पड़ोसी गांव मुरवां के ग्रामीणों ने दूसरे मृतक की शिनाख्त शीलू (30) उर्फ सुनील पुत्र रामकिशुन लोध के रूप में की। वह गिरवां के पास सारीपुर गांव का बताया गया है। शीलू की शादी इसी साल मई में हुई थी। उधर, घटनास्थल पर काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। ट्रैक्टर नजदीक के गांव तिंदवारा का बताया गया है।

चालक का नाम नहीं पता चल पाया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने फोन पर बताया कि वह बांदा शहर में ड्यूटी पर हैं। घटना की उन्हें जानकारी मिली है। थाने से फोर्स पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed