{"_id":"60c0f96c8ebc3e3ba20686e2","slug":"two-arrested-with-stolen-hours-from-kali-temple-banda-news-knp6332022193","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली मंदिर से चोरी घंटों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली मंदिर से चोरी घंटों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। छह दिन पूर्व काली देवी मंदिर में हुई चोरी का बलखंडी नाका चौकी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के घंटे बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह चेकिंग अभियान के दौरान बाकरगंज के पास दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम रज्जन माली (चूनाभट्ठी, निम्नीपार) और बाबूलाल गुप्ता (बाकरगंज) बताया है।
उनकी निशानदेही पर चोरी के पीतल के घंटे बरामद किए गए। उप निरीक्षक ने बताया कि छह दिन पूर्व 3 जून को छावनी स्थित काली देवी मंदिर से पीतल के घंटे चोरी हो गए थे। इसके पर्दाफाश के लिए पुलिस प्रयासरत थी। दोनों को जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, पंकज सिंह, रूपेंद्र सिंह भी शामिल रहे।