{"_id":"57473ecd4f1c1ba22c692539","slug":"tulsi-nagar-feeder-transformer-crashing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी नगर फीडर का ट्रांसफार्मर धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी नगर फीडर का ट्रांसफार्मर धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 26 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। आंधी से जगह-जगह फाल्टों और पारीछा बिजलीघर से आई हाईटेंशन लाइन के दो टावर धराशायी हो जाने से लगभग पूरे मंडल में चल रहा बिजली और पानी का संकट अभी कम नहीं हुआ कि एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय के तुलसी नगर फीडर में लगा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसी फीडर से लगभग पूरे शहर की जलापूर्ति जुड़ी है। बिजली विभाग का दावा है कि इस फीडर को चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन से जोड़कर पेयजल के लिए बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
शहर में दर्जनों स्थानोें पर खंभे और लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। इसे पटरी पर लाने में बिजली विभाग को पसीना आ रहा है। तीन दिनों से ट्रिपिंग कर रहा तुलसी नगर फीडर का भारी भरकम ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। इस फीडर से शहर के कई मोहल्लों सहित जल संस्थान के नलकूपों और पचनेही व नवाब टैंक फीडर को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
अब इन इलाकों में बिजली और पानी का जबरदस्त संकट है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस राजपूत का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर आगरा से मंगाया जा रहा है। इसे आने में दो-तीन दिन लगेंगे। तब तक चिल्ला रोड सब स्टेशन से तुलसी नगर फीडर को जोड़कर बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पचनेही ग्रामीण फीडर मेें बिजली कम मिलेगी।