फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck rammed near home guard's police station

होमगार्ड के पुत्र को थाने के पास ट्रक ने रौंदा

Sat, 01 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Truck rammed near home guard's police station
तिंदवारी में बाइक सवार ट्रक द्वारा रौंदे जाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और तमाशाई। - फोटो : BANDA
तिंदवारी। गिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने थाने की नाकतले नेशनल हाईवे पर होमगार्ड के बाइक सवार युवा पुत्र को रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। शव कई टुकड़ों में बंट गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

घटना शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे की है। थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव का नरेश कुमार यादव (21) अपने पिता नवरत्न यादव को बाइक पर यहां लेने आया था। पिता नवरत्न बांदा शहर कोतवाली में होमगार्ड है। वहां से ड्यूटी कर वह बस से तिंदवारी आ गया था। पुत्र के साथ उसको गांव जाना था।
विज्ञापन

नरेश बाइक लेकर थाने की तरफ आ रहा था तभी थाने के नजदीक ही फतेहपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। नरेश बाइक समेत ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गया। शव कुचलकर टुकड़े-टुकड़े हो गया। बाइक भी चकनाचूर हो गई। इस बीच देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई मान सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने धारा 279, 337, 338 व 304ए तथा 427 की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed