{"_id":"8ba03be697432cc9e951d6fd66b22a07","slug":"truck-crushed-barrier-employee-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रहे बैरियर कर्मी को ट्रक से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा कर रहे बैरियर कर्मी को ट्रक से रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के बैरियर पर टैक्स दिए बिना भाग रहे ट्रक का पीछा करने पर चालक ने बैरियर कर्मी को ट्रक से रौंद डाला। कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक का एंगल फंसने से ट्रक का टायर बर्स्ट हो गया और ट्रक छोड़कर भाग रहा चालक पकड़ा गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बैरियर कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बदौसा कस्बे के पास जिला पंचायत का तहबाजारी वसूली का बैरियर लगा है। ठेकेदार के कर्मचारी यहां टैक्स वसूलते हैं। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे बैरियर के पास एक ट्रक टैक्स देने के लिए नहीं रुका। इस पर दुबरिया गांव निवासी बैरियर कर्मी अनंत कुमार (25) पुत्र राम प्रसाद ने बाइक से ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन
कुछ दूर चलकर वह बाइक को ट्रक के सामने ले आया, ताकि ट्रक रुक जाए। लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और बाइक सवार को रौंद दिया। अनंत की मौके पर ही जान निकल गई। ट्रक चढ़ाते समय बाइक का एंगल ट्रक के ट्रायर के नीचे आ गया और बर्स्ट हो गया।
विज्ञापन
इस पर ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। बदौसा थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि मृतक अनंत के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनंत की शादी पिछले वर्ष अप्रैल माह में हुई।