{"_id":"5888eb804f1c1b380fcf4a92","slug":"truck-collision-killed-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंजर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। चालक कुछ दूर जाने के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नौबस्ता (धरमपुर) गांव निवासी जगदीश (26) पुत्र बौरा कोटार्य बुधवार को दोपहर अपनी पत्नी रोशनी (24) व मां रजमनिया (58) को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में नकैला गांव जा रहा था। कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव तिराहे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोशनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सढ़ा चौकी प्रभारी अनूप कुमार पांडेय ने घायल जगदीश को सीएचसी नरैनी भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां रजमनिया को मामूली चोट आई। वह घटना स्थल पर रोती-बिलखती रही। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक आनंदपुर गांव के नजदीक खड़ा कर भाग निकला। धरमपुर (पन्ना) थाना से घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। हेलमेट न लगाने से जगदीश के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। हेड इंजरी से उसकी मौत होना बताया गया।
विज्ञापन