फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by girlfriend's blackmailing, a young man committed suicide by shooting himself.

Banda News: प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 06 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by girlfriend's blackmailing, a young man committed suicide by shooting himself.
फोटो - 07 जिला अस्पताल में मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद
बांदा। तुलसी बिहार मुहल्ले में 40 वर्षीय भूपेंद्र सोनी उर्फ बच्चा ने अपने घर के कमरे में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। परिवार के सदस्यों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी और जब कमरे तक पहुंचे तो भूपेंद्र खून से लथपथ हालत में मिला। जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पत्नी ने आरोप लगाया कि हादसे से पहले युवती ने पति को कॉल कर रकम मांगी थी। जिसे लेकर दोनों की कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति ने खुद को गोली मार ली। प्रथम दृष्टया जांच में बात सामने आई है कि घटना से पहले पत्नी ने पिस्टल छीनने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन

तुलसी बिहार निवासी भूपेंद्र सोनी बृहस्पतिवार की रात 10 बजे मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करते हुए कमरे के अंदर गए थे। कुछ देर बात कमरे के अंदर से गोली की आवाज आने पर परिजन दौड़कर कमरे के अंदर पहुंचे। जहां भूपेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लिए और घटनास्थल का भी मुआयना किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक बीते कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार भूपेंद्र अपनी प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेलिंग के कारण परेशान रहते थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने कमरे से एक पिस्टल बरामद की है, जो चोरी की बताई जा रही है। हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस दिवंगत भूपेंद्र के मोबाइल रिकॉर्ड, व्यक्तिगत बातचीत और कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। वहीं घटना के बाद से दिवंगत के पत्नी पूनम व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रेमिका पर 20 लाख से ज्यादा की रकम वसूलने का आरोप
बांदा। दिवंगत के भाई कुलदीप ने बताया कि भूपेंद्र मोटर मैकेनिक के अलावा ब्याज का काम करते थे। एक साल पहले अपने एक दोस्त के साथ सतना के एक निजी अस्पताल में इलाज के सिलसिले से गए थे। वहीं पर उसकी मुलाकात पन्ना जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती से हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एक दूसरे को अदान-प्रदान किया था। जिसके बाद से भूपेंद्र पत्नी-बच्चों व परिजनों से छिपकर युवती से बातचीत करते रहे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और भूपेंद्र उससे मिलने पन्ना जाने लगे। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने एतराज किया और वह मान भी गए जिसके बाद से प्रेमिका उन्हें ब्लैकमेल करने लगी और उनसे रुपये ऐंठने लगी। धीरे-धीरे प्रेमिका ने भूपेंद्र से 20 लाख से ज्यादा की रकम वसूल चुकी थी।
-----------------------------------------------------

मेरे पास कुछ नहीं है, प्लीज मुझे बख्श दो
बांदा। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र जब फोन पर बात करते हुए कमरे के अंदर गए थे तब उसी प्रेमिका का ही फोन था। वह फोन पर रुपये मांग रही थी। जिस पर भूपेंद्र यह कह रहे थे कि अब मेरे पास कुछ नहीं है, प्लीज मुझे बख्श दो। दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई और इसके बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी।
----------------------------------------------------
वर्जन-
एक व्यक्ति के घर में खुद को गोली मारने की जानकारी मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के द्वारा उत्पीड़न किए जाने की बात कही है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक

फोटो - 07 जिला अस्पताल में मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद

फोटो - 07 जिला अस्पताल में मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed