{"_id":"5e35bec78ebc3e4ae83b9fc1","slug":"tributes-from-the-kalash-yatra-to-the-martyrs-of-jallianwala-banda-news-knp54192072","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियावाला शहीदों को कलश यात्रा से श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियावाला शहीदों को कलश यात्रा से श्रद्धांजलि
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। जलियावाला बाग कांड के 100 वर्ष (शताब्दी) पूरे होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अमर शहीद कलश यात्रा निकाली। 31 जनवरी (शुक्रवार) को चित्रकूट से शुरू हुई यात्रा शनिवार को दोपहर यहां मंडल मुख्यालय पहुंची। राष्ट्रीय ध्वज और परिषद के झंडे के साथ युवाओं ने नगर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया।
शहर सीमा पर नवाब टैंक अतर्रा रोड तिराहे में युवाओं ने कलश यात्रा की अगुवानी की। कलश में जलियांवाला बाग की मिट्टी है। शोभा यात्रा शहर में दाखिल हुई और जेएन डिग्री कालेज परिसर के खेल ग्राउंड पहुंची। कृषि विश्वविद्यालय में भी यात्रा का स्वागत कुलपति की उपस्थिति में हुआ।
शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां सभा का आयोजन किया गया। परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और आल इंडिया यूनिवर्सिटी इंचार्ज हरी बोरिकर ने कहा कि देश के लिए शहादत देने वालों की लंबी परंपरा है। भारत पर संकट के बादल जब-जब आए, वीर सपूतों ने शहादत देकर भारत माता को संकट से उबारा। उन्होंने कहा कि आज से सौ साल पहले जलियावाला बाग हत्याकांड दुनिया में क्रूरतम था। जनरल डायर ने बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
सभा को नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम ने भी संबोधित किया। दीपक शुक्ला, नगर अध्यक्ष डा.विज्ञा मिश्रा, नगर मंत्री डा.उदय प्रताप सिंह सहित प्रवीण लखेरा, विशंभर सिंह, वैभव सिंह, सुधांशू, शिवांगी, विप्रो गुप्ता, पायल, आशीष सिंह गौतम, पंकज त्रिवेदी, अजय गौतम, अश्वनी मिश्रा, सूर्यांश, हिमांशू, विवेक सिंह, मोहित, विवेक सिंह, दिव्यांश त्रिवेदी, प्रिंशू, अर्पित, महेश, हर्षित गुप्ता, राजीव, अनुराग सिंह, अतुल साहू आदि शामिल रहे।